Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट टीम ने आइडिया लैब में बदलता भारत बनाया. नई राह दिखाई.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 31, 2023 Tags: , , , , ,

एआइसीटीई की ओर से दिल्‍ली में तकनीक का प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्रालय एवं विशेषज्ञों ने सराहा.

BOL PANIPAT : समालखा – भारत किस तरह आगे बढ़ रहा है, नई शिक्षा नीति से क्‍या-क्‍या सकारात्‍मक बदलाव आ रहे हैं, हम कैसे विकसित होंगे, इन्‍हीं सब विचारों को दर्शाते हुए भारत का थ्रीडी नक्‍शा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दिखाया गया। भारतीय संस्‍कृति को जहां समाहित किया गया, वहीं आधुनिक तकनीक की नजीर प्रस्‍तुत की गई। यह नक्‍शा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के अध्‍यक्ष (डॉ.) टीजी सीतारम को पाइट आइडिया लैब की टीम ने भेंट किया गया। दरअसल, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष होने पर प्रगति मैदान में विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूरा शिक्षा मंत्रालय मौजूद रहा। देशभर से हजारों बच्‍चे इसमें शामिल हुए। एआइसीटीई की ओर से पानीपत इंस्‍टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी ने आइडिया लैब के माध्‍यम से छात्र-छात्राओं की प्रगति को दर्शाते हुए मॉडल प्रस्‍तुत किए।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि देशभर में एआइसीटीई की 104 आइडिया लैब हैं। इन सभी की तरफ से पाइट ने प्रस्‍तुति दी। छात्रों ने देश का नक्‍शा बनाया, जिसमें भविष्‍य की योजनाओं को दर्शाया गया। इसका सबसे बड़ा विचार मेक इन इंडिया था, क्‍योंकि इसी की बदौलत हम विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं। पाइट के बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल ने कहा कि नए विचारों और प्रयोगों से ही कुछ नया बना सकेंगे। आइडिया लैब इसीलिए विकसित की गई है। यहां 24 घंटे बच्‍चे काम कर सकते हैं। आइडिया लैब की कोर्डिनेटर डॉ.अंजू गांधी एवं डॉ.सुनील ढुल ने बताया कि डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्‍मार्ट इंडिया हैकॉथान जैसी योजनाओं से काफी कुछ नया हो रहा है।

Comments