Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 29, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   जिसमें कक्षा पहली से तीसरी तक तथा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने  बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी-अपनी योग्यतानुसार रंगबिरंगी राखियां बनाई । इस प्रतियोगिता का कार्यभार कक्षा अध्यापिकाओं ने संभाला। निर्णायक मंडली में प्रधानाचार्या श्रीमती जय श्री गर्ग जी, उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा  तथा एक्टिविटी इंचार्ज आरती दुर्गा ने निभाई। राखी भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। हमें उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि आज शिक्षा को पूर्ण रूप से क्रियात्मक बनाया जा रहा है, इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए  राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अभिरुचि में वृद्धि हुई है। बच्चों ने इतनी सुंदर राखियां बनाई। जैसे बगीचे से फूल चुनना कठिन होता है वैसे ही रंग बिरंगी राखियों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय राखियों को ढूंढना प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग के लिए मुश्किल हो रहा था। उन्होंने विजेता बच्चों की प्रशंसा की और उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

  राखी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :-

कक्षा पहली से प्रथम समर्थ व शिवान्‍याकक्षा दूसरी से प्रथम दक्ष व पल्लवीकक्षा तीसरी से प्रथम कान्हाकक्षा छठी  से प्रथम स्‍नेहा व माहिका कक्षा सातवीं से प्रथम  नव्‍या व एंजलकक्षा आठवीं  से प्रथम ईशा व दिपांशु

आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के बच्‍चों द्वारा बनाई गई राखियों को उन जवानों के लिए भेजा गया जो सरहद की रक्षा के लिए तैनात हैं।अंत में संपूर्ण प्रबंधक कमेटी व प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई दी।

Comments