Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डिबेट प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित स्थानीय आई. बी. पीजी महाविद्यालय में प्रोफेसर नीतू, कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य विषय था नेटवर्क सिक्योरिटी और G20 | बीसीए फाइनल ईयर की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन और रोहित, द्वितीय स्थान केशव और रिया, तृतीय स्थान दीर्घ ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग जी ने इन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए इनको बधाई दी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा G20  के बारे में अलग-अलग विचार प्रकट किये गये। उन्होंने यह कहा कि G20 या 20 का समूह एक अंतिम सरकारी मंच है जिसमें 19 संप्रभु राज्य अफ्रीका संघ और यूरोपीय संघ शामिल है यह विश्व अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों के संबोधन हेतु कार्य करता है। G20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन 2023 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की की अफीक्रीय संघ को G20 के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जिससे यह 21 तम सदस्य बन गया है । नेटवर्क सिक्योरिटी पर भी विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग विचार प्रकट किए गए उन्होंने यह बताया कि आज के समय में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का विकास बहुत बढ़ गया है । नई-नई तकनीक के द्वारा हम अपने नेटवर्क सिक्योरिटी को और बढ़ा सकते हैं । प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

Comments