विजय जैन ने जाटल रोड पर जनसभा को संबोधित किया
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हल्के के नेता विजय जैन ने आज साई कॉलोनी जाटल रोड पर राजरूप द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने भाई विजय जैन का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं आप लोगों के बीच में जन सेवा करने के मकसद से राजनीति में आया हूं मैं और मेरा परिवार आप लोगों की सेवा में सदैव लगा रहेंगा अगर आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की काया पलट कर दूंगा अब मैं आपसे वोट मांगने नहीं आया मैं तो आपसे प्रार्थना करने आया हूं कि आप मेरे को अच्छी तरह से जांच परख ले उसके बाद ही मुझसे जुड़े जैन ने कहा है कि मैं राजनीति में सेवा के मकसद से आया हूं मैं सदैव आप लोगों के दुख दर्द में खड़ा रहूंगा और आप लोगों के एक पारिवारिक सदस्य के रूप में सदैव आपसे जुड़ा रहूंगा मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया मेरा मकसद पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनी में जो गरीब और मजदूर निवास करते हैं उनके दुख दर्द को अच्छी तरह से समझ करके जन सेवा करने का है भगवान का दिया मेरे पास सब कुछ है मेरा मकसद गरीब व असहाय लोगों की सेवा करके अपने मानव जन्म को सफल बनाना है जैन ने कहा है कि सत्ता भोग विलास की वस्तु नहीं है सत्ता का प्रयोग गरीब ऐसे ही लोगों के जीवन को ऊपर उठाना है इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि पानीपत ग्रामीण हलके के लोगों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि एक समाजसेवी व्यक्ति समाज सेवा करते-करते राजनीति में आया है तो वह गरीब व असहाय लोगों की सेवा अवश्य करेगा विजय जैन का परिवार वर्षों से समाज सेवा कर रहा है मेरी आप लोगों से अपील है कि अबकी बार पानीपत ग्रामीण हल्के में अआपको परिवर्तन लाना होगा ताकि सत्ता आप लोगों के द्वार पर पहुंच सके और आपकी समस्याओं का हल करवा सके विजय जैन वह शख्सियत है अगर आप लोगों ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया तो यह व्यक्ति आपके घर पर ही आपकी समस्याओं का निवारण करेगा कभी भी एक गरीब व असहाय मजदूर को सत्ता में बैठे हुए लोगों के घर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे इस अवसर पर राजेश ठेकेदार, बलदेव अरोड़ा हनुमान, कांता रानी, मीना देवी, पंडित भरत शरण जी महाराज ,रविंद्र सैनी, रवि सैनी, शिवकुमार शर्मा, अर्जुन सिंह, रमाकांत वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Comments