Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


खेलों में पाइट के छात्र-छात्राओं ने जीते स्‍वर्ण पदक.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 18, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पाइट कॉलेज की छात्रा श्रुति जागलान ने 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। पाइट कॉलेज के एक अन्य छात्र देव अरोड़ा ने 37वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही केयूके में अयोजित हुई इंटर कॉलेज बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग और तायक्वांडो प्रतियोगिता में विशाल बीसीए प्रथम वर्ष, अतुल बीसीए प्रथम वर्ष और भूमिका बीटेक प्रथम वर्ष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ. बजरंग राणा ने बताया कि कॉलेज में खेल प्रति‍भाओं को मंच मुहैया कराया जा रहा है। इससे उनका खेल निखर रहा है। कॉलेज में विजेता खिलाडि़यों का स्‍वागत किया गया। इस दौरान वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल एवं निेदेशक डॉ.जेएस सैनी भी मौजूद रहे।

Comments