Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मार्च 2024, एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू कर चोरी की 3 बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान नितीश निवासी गेंदपुर शेखपुर बुलंदशहर यूपी, मोनू निवासी विकास नगर व जावेद निवासी भारत नगर के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान नितीश पुत्र प्रेमसिंह निवासी गेंदपुर शेखपुर बुलंदशहर यूपी, मोनू पुत्र भूरेलाल निवासी विकास नगर व जावेद पुत्र नाजिर निवासी भारत नगर के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक अगस्त 2021 में समालखा में एक मोबाइल की दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में पवन पुत्र रामनिवास निवासी हथवाला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने नशे की हालत में अलग अलग स्थान से दो अन्य बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। तीनों आरोपियों के पास खुद की बाइक नही थी। आरोपियों ने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मिलकर अलग अलग स्थान से एकाएक कर तीन बाइक चोरी की। आरोपियों ने चोरीशुदा दो बाइक विश्वकर्मा चौक के पास छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विश्वकर्मा चौक के पास से एक स्पलेंडर व एक एचएफ डिलक्स बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर दोनों बाइक को 102 सीआरपीसी की के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 3 बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments