परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया पर आज वार्ड नंबर 3 की परशुराम कॉलोनी में स्थित परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया परशुराम मंदिर के पुजारी आदरणीय अरुण पांडे ने हवन करा कर सर्व समाज की मंगल कामना की जिसमें सभी कॉलोनी वासियों ने यज्ञ में अपनी आहुति डाली यज्ञ के मुख्य यजमान शेर सिंह राणा व उनकी धर्मपत्नी रहे ,मंच का संचालन महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने किया ,इस अवसर पर नवयुवक ब्राह्मण सभा के प्रधान जे पी शर्मा व वरिष्ठ उप प्रधान विजय शर्मा ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जैन का पटका एवं पगड़ी पहनाकर व कॉलोनी वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय जैन ने कहा कि भगवान परशुराम 36 बिरादरी के आराध्य हैं और भगवान परशुराम जी ने हमेशा सर्व समाज को आपस में एक जुट होकर चलना सिखाया है मंदिर के प्रधान बनारसी शर्मा व उप प्रधान फौजी नारायण दत्त शर्मा ने आये हुए मुख्य अतिथि विजय जैन जी निवर्तमान वार्ड नंबर 5 के पार्षद डॉक्टर अनिल बजाज, वार्ड नंबर 3 की पार्षद अंजली शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, हवन यज्ञ के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भाई बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर गाडु लाल गद्दी के महंत वेद प्रकाश गोस्वामी जी, हनुमत धाम पीठाधीश श्री श्री 1008 ब्रह्मऋषि महन्त श्री नाथ जी ने आये हुए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया ,इस अवसर पर वेद शर्मा, डॉ हरिकिशन गौतम,आर सी शर्मा, डॉ सुरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, लालजी गोस्वामी, रोहित गोतम, शिव शर्मा ,मास्टर मोहनलाल शर्मा, महावीर गोयल, अजय शर्मा, पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा, पूर्व सरपंच जयसिंह सैनी, पुर्व मैंबर अशोक शर्मा, जवाहर लाल शर्मा , भले राम शर्मा, कपिल शर्मा,करण शर्मा, अंकित शर्मा, रामलाल भाटिया, सतीश शर्मा, जयकुमार जांगड़ा, मनोज शर्मा, नीरज पांचाल, तेजपाल, राजेश ठेकेदार, डॉ सतबीर खर्ब, रघुबीर दिवाकर, लीलाराम पांचाल, सुरेश शर्मा, बलदेव अरोड़ा हनुमान,मोना शर्मा, शिवानी,सीमा, गीता, दुर्गा व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Comments