Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सी-विजिल एप पर प्राप्त आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर 60 मिनट में हो रहा समाधान: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2024 Tags:

-डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीरेद्र दहिया ने कहा-आदर्श आचार संहिता की हो रही है दृढ़ता से पालना
-अब तक सी विजिल एप पर पानीपत जिला की समाधान समय एवरेज आ रही 60 मिनट, निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की है 100 मिनट एवरेज

BOL PANIPAT , 24 सितंबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पानीपत में किसी भी रूप से आदर्श आचार संहिता की अवहेलना न हो इस पर पूरा फोकस किया जा रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जा रही है। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक जिला प्रशासन की ओर से राजनीतिक गतिविधियों पर हर पहलू से मॉनिटरिंग हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप से न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सी-विजिल एप सहित फील्ड विजिट से हो रही जिला में मॉनिटरिंग: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वीरेद्र दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) के माध्यम से आने वाली शिकायतों का समाधान एफएसटी टीम द्वारा 100 मिनट के अंतराल में ही किया जा रहा है। साथ ही फील्ड में सम्बंधित टीम निरन्तर आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो इसके लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना करवाते हुए पारदर्शिता व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका अदा करें। जिला सचिवालय में सी विजिल एप मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है जिस पर दिन रात टीम कार्य कर रही है। डीसी ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में शहरी निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में डिप्टी सीईओ जिला परिषद कंचनलता को नोडल बनाया गया, जो इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

अब तक सी-विजिल एप पर पानीपत जिला की समाधान समय एवरेज आ रही 60 मिनट: डीसी  

जिला प्रशासन पूरी संजीदगी व दायित्व के साथ 1950 व सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेन्द्र दहिया ने बताया कि प्रशासन की सजगता के परिणामस्वरूप अब तक सी-विजिल एप पर जिला की चुनाव प्रक्रिया से सम्बंधित शिकायतों के समाधान का समय एवरेज 60 मिनट आ रहा है जबकि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 100 मिनट निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक सी-विजिल एप पर जिला में मंगलवार दोपहर तक 39 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 33 का समाधान 60 मिनट के अंतराल में ही किया गया और 6 को ड्राप किया गया, ओवरऑल सभी शिकायतों का निपटान 95 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ कर दिया गया। शिकायतों के समाधान के लिए सम्बंधित टीम एक्टिव मोड़ में कार्य कर रही है।

Comments