Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य  कॉलेज की करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल व ऐन आई आई टी फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया
इस ड्राइव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस ड्राइव में 12 कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधि दिल्ली,नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद, से शामिल हुएI उनके कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज प्रो. आस्था गुप्ता, डॉ रजनी शर्मा व प्रो. पंकज चौधरी को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
डॉ. गुप्ता ने अपने वक्तव्य में बताया की समय-समय पर विद्यार्थियों को नौकरी के लिए कई तरह के मौके दिए जाते हैंI महाविद्यालय की करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल इसमें अग्रणी भूमिका निभाती हैI यह सैल विद्यार्थियों के लिए कई तरह के मोटिवेशनल लेक्चर, करियर काउंसलिंग लेक्चरर्स, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी आदि जैसे कार्यक्रम साल भर चलते ही रहते हैं।
ऐन आई आई टी फाउंडेशन, नई दिल्ली की असिस्टेंट मैनेजर प्लेसमेंट इंदु खुराना द्वारा प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर एग्जीक्यूटिव, कंपनियों के प्रोसेस व प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी दी I

इस ड्राइव में बीकॉम,बीबीए, बीसीए, बीएससी,बी वॉक, एम.कॉम, एम.ए,पीजीडीसीए आदि के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया I प्लेंसमेंट ड्राइव का आरम्भ रजिस्ट्रेशन से हुआ और इसके बाद कंपनियों के एच आर प्रतिनिधियों ने इन सब के साक्षात्कार लिए। प्रतिभागियों का सिलेक्शन कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव,रिलेशनशिप ऑफीसर फ्रंट एंड एग्जीक्यूटिव,मार्केटिंग एंड सेल्स आदि प्रोफाइल के लिए किया गया।
करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की टीम द्वारा बताया गया कि जिन विद्यार्थियों का चयन अगर नहीं हुआ है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं और बहुत सारे मौके आएंगे यह तो केवल एक शुरुआत है I अगर आपका सिलेक्शन नहीं हुआ तो कम से कम आपको एक अनुभव मिला कि किस तरह से कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार में प्रश्न पूछते हैं। जल्दी इस प्रकोष्ठ के द्वारा एक करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस
प्लेसमेंट ड्राइव के लिए 550 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से लगभग जिसमें से लगभग 322 विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट हुए और उनका मौके पर ही ऑफर लेटर एवँ जॉइनिंग लेटर वितरित किए गएI जिन बच्चों का सिलेक्शन जेनपैक्ट में हुआ है 80 बच्चे उसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए अभी उनका फाइनल टेस्ट व इंटरव्यू ऑनलाइन कल होगा।
मंच संचालन खुशबू वर्मा,खुशी वह हरीश द्वारा किया गया जो की एमकॉम के विद्यार्थी हैं।
धन्यवाद नोट के साथ इस प्लेसमेंट ड्राइव का समापन हुआ।
इस मौके पर प्रो. आस्था गुप्ता, डॉ रजनी शर्मा ,प्रो. पंकज चौधरी, डॉ.सोनिया सोनी,डॉ.मनीषा डुडेजा, डॉ.गरिमा डुडेजा, प्रो. करिश्मा, प्रो. हिना, प्रो. नैन्सी बजाज, डॉ. नेहा बंसल व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments