Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स स्कूल का विवेकानन्द सदन बना एकल गायन प्रतियोगिता में विजेता ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 17, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT ” आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज अन्तर सदन एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी सदनों के छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति को बड़े ही सुन्दर और मनभावन तरीके से प्रस्तुत किया । जिससे वहाँ  बैठे सभी विद्यार्थी मन्त्र-मुग्ध हो गये । प्रतियोगिता को जीतने के लिये प्रतिभागियों में कड़ा मुकाबला हुआ । जिससे निर्णायकों के लिये विजेताओ का चयन करना चुनौती पूर्ण रहा । इस प्रतियोगिता में विवेकानन्द सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । दयानन्द सदन द्वितीय , नेहरू सदन तृतीय और टैगोर सदन चतुर्थ स्थान पर रहे।
आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के संगीत विभाग से अध्यापिका सिमरन और अनुज  के मार्गदर्शन में हुआ । आज के कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका उप – प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता ने निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदय मीनाक्षी अरोड़ा ने आज के सफल प्रोग्राम के लिये सभी को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को उनके  भविष्य में इसी तरह उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिये प्रेरित किया ।

Comments