Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


मोटर रिपेयर दुकान से तांबा की तार चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अप्रैल 2025, थाना मतलौडा पुलिस ने गांव अदियाना में मोटर रिपेयर दुकान से तांबा की नई व पुरानी तार चोरी करने वाले आरोपी व चोरी की गई तार को बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोमबीर निवासी अदियाना व राजेश निवासी घड़ौठी रोहतक के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि थाना मतलौडा में रामेहर पुत्र सतपाल निवासी खेमावती सफीदों जीन्द ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने अदियाना गांव में मोटर रिपेयर की दुकान की हुई है। दुकान पर उसके पास अदियाना निवासी सोमबीर पुत्र रणधीर काम करता है। दुकान की चाबी सोमबीर के पास थी। 31 जुलाई 2024 की रात सोमबीर दुकान से 30 किलो तांबा की नई तार व 50 किलो तांबा की पुरानी तार चोरी कर ले गया। रामेहर की शिकायत पर थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज कर पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पुलिस टीम ने बीते मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर अरोपी सोमबीर को अदियाना गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दुकान से चोरी की तांबा की तार अपने ममेरे भाई राजेश निवासी घड़ौठी रोहतक के माध्यम से बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर गहनता से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने वीरवार को आरोपी राजेश को अदियाना गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चोरीशुदा तांबा की तार अज्ञात युवक को 19 हजार 500 रूपए में बेचकर 10 हजार रूपए अपने पास रख लिए थे और 9500 रूपए आरोपी सोमबीर को दे दिए थे। दोनों आरोपियों ने चोरी की तांबा की तार बेचकर हासिल की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स बाइक बरामद कर वीरवार को आरोपी सोमबीर को रिमांड अवधी पूरी होने पर उसके साथ आरोपी राजेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments