Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल बारहवीं कक्षा का परिणाम 100 % रहा।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : बारहवीं कक्षा तथा दसवीं कक्षा का सी.बी.एस.सी. का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके श्रेष्ठतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया।

विद्यालय में बारहवीं कक्षा का परिणाम 100 % रहा। कुल विद्यार्थी 89 थे। जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की।

विद्यालय के बारहवीं के विद्यार्थियों में Commerce  के संचित ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया  Non-Medical का नैना ने 93.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा  Commerce नीशिका ने 92.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। Commerce की कशिश ने 92.4% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।  

विद्यालय में दसवीं कक्षा का परिणाम 100 % रहा।  कुल विद्यार्थी 98 थे। थे। जिनमें से 22 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की।

विद्यालय में दसवीं के विद्यार्थियों में श्रुति गर्ग ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीत ने 94.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा  सिमरप्रीत ने  93 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रकार की प्रस्तुति देकर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय, अध्यापकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। बच्चोंमें उत्साह जोरों शोरों पर था।स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी एवं आई.बी.एल. प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चों तथा अध्यापकों की लगन और परिश्रम का फल है।

Comments