Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


नमो भारत कॉरिडोर से आम जन को पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 28, 2025 Tags: , , , , ,

-रेलवे अधिकारियों ने उपायुक्त के साथ की नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बैठक।

BOL PANIPAT , 28 मई। दिल्ली सराय रोहिला कालेखां से करनाल तक प्रस्तावित (बनने वाले) नमो भारत कॉरिडोर के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया के साथ बुधवार को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक कर कॉरिडोर के संदर्भ में चर्चा की।
उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों को आश्वस्त किया की प्रशासन रेलवे की इस कार्य में हर संभव मदद करेगा। रेलवे अधिकारियों ने उपायुक्त को बनने वाले इस आधुनिक कॉरिडोर का संभावित रूप रेखा भी कम्प्टयूर के माध्यम से सांझा की।
      उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि दिल्ली से करनाल नमो भारत कॉरिडोर के बनने पर दिल्ली से करनाल तक का रास्ता सुगम होगा व इसका फायदा निश्चित रूप से आमजन को मिलेगा। इस कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेन से व्यापारियों को व दिल्ली राजधानी में रोजगार करने वालों को भी फायदा मिलेगा।
      उपायुक्त ने कहा कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी इस कार्य में रूचि लेकर जमीन उपलब्ध करवाने के संबंध में अधिकारियों का हर संभव सहयोग करें। इस कारिडोर के अस्तित्व में आने से जिले में विकास की नई पहल होगी।
    उपायुक्त ने बताया कि नमो भारत कॉरिडोर के अस्तित्व में आने से विकास को गति मिलेगी। समय की बचत होगी। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में रूचि लेकर इस कार्य को सिरे चढ़ाएं ताकि नमो भारत के कॉरिडोर के कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि इस ट्रेक पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन आने से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और जो विद्यार्थी दिल्ली जाकर प्रशिक्षण लेते हैं व नौकरी के लिए जाते हैं उन्हें भी इसका विशेष लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह के अलावा रेलवे अधिकरी मौजूद रहे।

Comments