हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन सफलतापूर्वक संपन्न : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-सुबह की परीक्षा में 7082 अभ्यर्थियों में से 6013 अभ्यर्थी उपस्थित, 1069 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर।
-सांय की परीक्षा में कुल 2842 में 2286 ने दी परीक्षा व 556 रहे गैर हाजिर
अभ्यर्थियों का सुबह की परीक्षा में कुल प्रतिशत 84.91% रहा जबकि सांय में यह प्रतिशत घटकर 80.44 रहा
BOL PANIPAT ,31 जुलाई। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। दूसरे दिन सुबह में लेवल 2 पीजीटी की व सांय के सत्र में लेवल 1 पीआरआई की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। उपायुक्त ने आयोजक स्टाफ के सभी सदस्यों ,अधीक्षकों का व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया व उन्हें सफल आयोजन को लेकर बधाई दी।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि सुबह में लेवल 2 टीजीटी की परीक्षा में कुल 7082 अभ्यर्थियों में से 6013 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 1069 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। मॉर्निंग में परीक्षा में उपस्थित अभ्यार्थियों का प्रतिशत 84.91 रहा।
उपायुक्त ने बताया कि सांय की परीक्षा भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई इसमें कुल 2842 अभ्यर्थियों में से 2286 अभ्यर्थी उपस्थित रहे व 556 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत मॉर्निंग की तुलना में थोड़ा काम रहा इसमें 80.44 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण वी डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने कई सेंटरों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि बारिश के चलते अभ्यर्थी अपने-अपने सेंटरों पर टाइम से पहले पहुंचना शुरू हो गए थे।
दोपहर बाद की परीक्षा में भी यही स्थिति नजर आई।परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता तरीके से कराने को लेकर पुलिस के अधिकारी कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दे रहे थे। परीक्षा के दौरान सेंटरों के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा नजर आ रहा था। करीब 100 मीटर से ज्यादा के एरिया में बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी। सीसीटीवी कैमरे से पूरे परीक्षा केंद्र की निगरानी हो रही थी।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि
परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के तहत सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि ड्यूटी में कोई लापरवाही न हो।
उन्होंने बताया कि
एंट्री के दौरान चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई थी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर व वीडियोग्राफी से निगरानी की बरती जा रही थी।

Comments