Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 2, 2025 Tags: , , , , ,

– खेलों से मिलती है मानसिक ऊर्जा और पेशेवर जीवन में संतुलन रखने की प्रेरणा: भूपेंद्र सिंह आईपीएस

BOL PANIPAT : 2 अगस्त 2025,जिला बार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सौदापुर गांव स्थित ए-2-एस एकेडमी में आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक  भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का बुके देकर स्वागत किया।

                   पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन तनाव को दूर करने, आपसी समन्वय को बढ़ाने तथा स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजकल लोग काम के बोझ में दबे हुए हैं। इनमें से बहुत तनाव में भी आ जाते हैं। ऐसे में उनका शरीर और सामाजिक जीवन प्रभावित होने लगता है। ऐसे में लोगों को खेलों को अपनाना चाहिए। वे खेलों को अपनाकर आगे आएंगे तो दिनभर के काम की थकान कुछ ही देर में उतार सकते हैं। वे उसके बाद तरोताजा होकर अपना काम और बेहतर ढंग से कर पाएंगे। उनकी सेहत भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भी समस-समय पर गांवों में खेलों का आयोजन कराती है। युवाओं को नशे की आदत काे छुड़वाने के लिए खेलों में जागरूकता ला रही है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का नया रास्ता भी मिल रहा है। प्रत्येक वर्ग को इसके लिए आगे आना चाहिए।

                       इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन, उप प्रधान अशिमा कौशिक, सचिव संदीप शांडिल्य, सयुंक्त सचिव यमन बठला, कैशियर राकेश अहलावत, पूर्व प्रधान शेर सिंह खर्ब व काफी संख्या में अधिवक्ता व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Comments