इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने शुरू किया पी-फनल प्रोजेक्ट
BOL PANIPAT : इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा जिले से प्राप्त पी-फनल प्रोजेक्ट के तहत महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इस अंतर्गत क्लब ने महिला थाने तथा रेलवे स्टेशन की महिला कोच में पी-फनल वितरित किए।
इस अवसर पर ज़िला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता तथा महिला थाने की एस.एच.ओ. रेखा भी मौजूद रहीं। उन्होंने क्लब की इस सराहनीय पहल को महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे स्वच्छता, गरिमा और सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।
क्लब की प्रधान रूपाली चोपड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों और यात्रा के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे वे अस्वच्छ शौचालयों से होने वाले संक्रमण और असुविधाओं से बच सकें।
इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएँ सीमा बब्बर, नीतू छाबड़ा और मीनू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर क्लब सदस्य अधिवक्ता पद्मा शर्मा भी मौजूद थीं।
यह जानकारी क्लब संपादिका श्वेता मिगलानी ने दी ।

Comments