विजिलेंस अवेयरनेस विषय पर आई.बी.स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित.
BOL PANIPAT : बैंक ऑफ इंडिया ने आई बी एल स्कूल में सतर्कता जागरूकता पखवाड़े पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया, और विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को मिठाइयाँ भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी दर्शन सिंह, अफसाना परवीन, सज्जन सिंह और स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा, उप प्रधानाचार्या मीना तनेजा, कला विभाग के प्रमुख मोहन पंचाल, प्रियंका और उमा ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसने जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया।
प्रतियोगिता में रूही प्रथम , चयन द्वितीय , सौम्या तृतीय वहीं देवांश ने सांत्वना पुरस्कार जीता ! विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच व उकेरी गई कला की प्रशंसा की वहीं बैंक अधिकारियों अफसाना परवीन व दर्शन सिंह ने विद्यालय प्रबंधन का इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया और बच्चों को दो जा रही कला शिक्षा की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कला अध्यापक मोहन पांचाल की अच्छे ढंग से आयोजन करवाने पर बधाई दी !

Comments