नेल आर्ट एवं हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत, में कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा नेल आर्ट एवं हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करती हैं, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर भी प्रदान करती हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कन्वीनर एवं वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रचनात्मक गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में नई सोच विकसित होती है तथा वे अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच पर प्रस्तुत कर पाते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी मजबूत होता है। को-कन्वीनर प्रोफेसर अजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। को-कन्वीनर प्रोफेसर माधवी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की कला और कल्पनाशक्ति को विकसित करने में सहायक होती हैं । को-कन्वीनर डॉ. ज्योति गहलोत ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए ऐसे मंचों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय “हैंड्स टर्न इनटू नेचर” रखा गया, जिसमें छात्रों ने प्रकृति को अपनी कला के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस आयोजन में नेल आर्ट प्रतियोगिता में 8 विद्यार्थियों ने तथा हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेल आर्ट प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर अजयपाल सिंह, प्रोफेसर माधवी एवं डॉ. ज्योति गहलोत रहे, जबकि हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक सहायक प्रो. अजयपाल सिंह, राजेश बाला एवं रुहानी शर्मा रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्रो. सोनिया विरमानी द्वारा किया गया। परिणामों में नेल आर्ट प्रतियोगिता में प्राची (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्रथम, अंशु (बीबीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय, शुभनीत (बीबीए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वृंदा (बीबीए द्वितीय वर्ष) एवं अलीशा (बीबीए प्रथम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं, हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता में इशमीत (बीबीए अंतिम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरमीत (बी.कॉम. ऑनर्स प्रथम वर्ष) एवं नितिन (बी.ए. अंतिम वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कृतिका (एम.कॉम. प्रथम वर्ष) एवं खुशी (बी.कॉम. अंतिम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋतु (बी.एससी. प्रथम वर्ष) एवं इशा (बीबीए प्रथम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह एवं कन्वीनर डॉ. सुनित शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक प्रो. साक्षी मुंजाल, करुणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना रानी, रुचिका बत्रा, मनीत कौर, आंचल बत्रा एवं रूबी उपस्थित रहे।

Comments