Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


संजना ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT । आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि एम.ए. इंग्लिश (फाइनल वर्ष) की मेधावी छात्रा संजना ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ एवं भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद संजना ने अपनी सशक्त लेखन शैली, विषय की गहराई और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के बल पर निर्णायकों को प्रभावित किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल छात्रा की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि संजना की यह उपलब्धि उसकी रचनात्मक सोच और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में भी  इसी प्रकार से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. निधान सिह,  डॉ. सीमा,  डॉ. प्रवीन कुमार , सहायक प्रो. रेखा शर्मा उपस्थित रहे और सभी ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments


Leave a Reply