समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु जागरूकता सूचना
BOL PANIPAT , 30 अप्रैल। न्याय को आम जनता तक सरल, सुलभ एवं त्वरित रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संचालित समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) अभियान के तहत अब वादकारियों एवं अधिवक्ताओं (लिटिगेंट/एओआरएस) के लिए अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत करने हेतु एक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की सचिव, श्रीमती वर्षा शर्मा, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव (डीएलएसए, पानीपत) ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक वादकारी/अधिवक्ता निम्नलिखित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपने मामलों का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे उनके मामलों को समाधान समारोह के अंतर्गत विचारार्थ लिया जा सके:-
Google Form Link (Litigants/AORs):
https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7उन्होंने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से प्राप्त मामलों का परीक्षण कर, जिन मामलों में आपसी सहमति से निपटान की संभावना होगी, उन्हें विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हित किया जाएगा। इससे पक्षकारों को बिना लंबी न्यायिक प्रक्रिया के, आपसी समझौते से शीघ्र न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
आगे बताया गया कि सभी वादकारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिक इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने लंबित मामलों के समाधान हेतु इस लिंक के माध्यम से आवेदन अवश्य करें। यह पहल न केवल समय एवं संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे इस लिंक को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अधिकाधिक लोग इस विशेष लोक अदालत अभियान का लाभ उठा सकें।

Comments