ग्रीन मिशन पानीपत के अंतर्गत फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट द्वारा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर ‘प्रेरणा दिवस’ का आयोजन. 1100 पौधे रोपे गए.
BOL PANIPAT । ग्रीन मिशन पानीपत के तत्वावधान में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल के जन्मदिवस को ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाते हुए सेक्टर 13-17, अंसल गेट नंबर 3 के समीप एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कुल 1100 पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर कोमल सैनी एवं उनके पति दिनेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भ्राता हरपाल ढांडा , तथा ग्रीन मिशन पानीपत के संयोजक संदीप जिंदल सहित फ़्लाइंग क्लब ट्रस्ट टीम के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने कर-कमलों से पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस अवसर पर महापौर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत में लगाए जा रहे एक लाख पौधों से आने वाले दिनों में पूरा नगर हरा-भरा हो उठेगा और नागरिकों को शुद्ध वातावरण प्राप्त होगा। श्री हरपाल ढांडा जी ने इसे एक अत्यंत सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इन पौधों के माध्यम से पानीपत की वायु शुद्ध रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात मिलेगी।
सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद मनोहर लाल का जन्मदिवस पौधारोपण के पुनीत कार्य से और भी अधिक खुशहाल हो उठा है। ये पौधे बड़े होकर पानीपत के प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
मिशन के संयोजक संदीप जिंदल ने बताया कि आज हरियाणा प्रदेश के मनोहर लाल का जन्मदिन पूरे हरियाणा में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है हम भाग्यशाली है हमे ऐसे संत मिले जिन्होंने हरियाणा की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया.और साथ साथ फ्लाइंग क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि फ्लाइंग क्लब पहले से ही पौधारोपण के कार्य में सक्रिय रहा है, और ग्रीन मिशन पानीपत से जुड़ने के पश्चात इस अभियान में और भी अधिक गति एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।
फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन अरोड़ा ने कहा कि पौधे लगाने से धरती माता प्रसन्न होती हैं, और उनकी प्रसन्नता में ही हम सबकी प्रसन्नता निहित है। उन्होंने महापौर कोमल सैनी,कमिशनर पंकज यादव एवं सयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट ग्रीन मिशन पानीपत की समर्पित टीम तथा नगर निगम पानीपत की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ये सभी पर्यावरण के प्रति निष्ठापूर्वक चिंतन करते हैं और इसी भाव से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पानीपत को हरित नगर के रूप में स्थापित करने तथा रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। ग्रीन मिशन पानीपत के इस जनभागीदारी आधारित अभियान को नागरिकों का व्यापक समर्थन निरंतर मिल रहा है।,
पार्षद अनिल परुथी,सुरेश काबरा, आलोक चानना, संदीप कपूर,राहुल सिंगला.तुषार चावला लक्की खुराना, अशोक सुनेजा, कपिल, पुनीत ओबेरॉय, सिमर , आदि उपस्थित रहे.

Comments