Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत की हॉकी टीम ने रचा गौरवशाली इतिहास

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at September 7, 2026 Tags: , , , , ,

U-14 में लगातार 10वीं बार चैंपियन, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा; U-19 टीम ने जीता कांस्य पदक

BOL PANIPAT । सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-II हॉकी टूर्नामेंट में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उतला, पानीपत में 2 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के U-14 वर्ग में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि विद्यालय की U-14 हॉकी टीम लगातार पिछले 10 वर्षों से विजेता बनी हुई है।
वहीं U-19 वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर वाइस चेयरमैन श्री कमल किशोर जी, मैनेजर श्री अरुण कुमार जी, कैशियर श्री नरेश गर्ग जी, प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती अनुभा गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के हॉकी कोच श्री धर्मेंद्र सिंह एवं एथलेटिक कोच श्री प्रदीप मलिक ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत के लिए यह उपलब्धि खेल जगत में उसकी निरंतर उत्कृष्टता और गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है

Comments


Leave a Reply