Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


लूट के मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी को पानीपत व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 फरवरी : बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना में दर्ज लूट के 3 मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी को पानीपत व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को महराणा गांव के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बिहार के लखीसराय जिले की हलसी थाना पुलिस की एक टीम उनके थाना में दर्ज लूट के मामलों में वांछित एक आरोपी के पानीपत में होने बारे सूचना पर रविवार को तलाश में पानीपत आई थी । टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर सौरभ ने यहा आठ मरला चौकी में पहुंचकर चौकी इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र से फरार आरोपी बारे जानकारी सांझा कर बताया आरोपी आठ मरला चौंकी क्षेत्र में कही छुपा है।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र ने अपनी व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए करीब 4 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आरोपी अंकित को बुड़शाम गांव के पास से काबू करने में सफलता हासिल की।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि बिहार पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित पर वर्ष 2025 में बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना में लूट की वारदातों के 3 मामलें दर्ज है। आरोपी अंकित ने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर मार्च 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में पटना निवासी शकेंद्र यादव को गोली मारकर उससे एक मोबाईल फोन, एक सोने की चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मई 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में एक सीएससी सेंटर से 1 लाख रूपए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जून 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में जियो बैंक के मैनेजर दलीप से मोबाइल फोन व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामलों में आरोपी के अन्य सभी साथी आरोपी पकड़े जा चुके थे। आरोपी अंकित तीनों मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी अंकित को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस की और से आरोपी पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि आठ मरला चौकी पुलिस ने सभी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी अंकित को बिहार पुलिस टीम के हवाले किया। बिहार पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी अंकित को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर बिहार ले गई।

Comments