Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मंडियों में सुगम तरीके से हो फसल खरीद  कार्य : ज्योति मित्तल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 10, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 10 अप्रैल। इसराना की एसडीएम ज्योति मित्तल ने बुधवार को इसराना अनाज मंडी और नौल्था खरीद केंद्र का दौरा किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से बारदाने की उपलब्धता, नमी मापक यंत्र के अलावा अन्य कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। इस बीच मंडी परिसरों में आढतियों से भी खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सुझाव लिए।
एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए, इसके लिए आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने किसानों के साथ खरीद प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमी के मानकों को ध्यान में रखते हुए खरीद की जाए।

Comments