उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचे. परिजनों से मिलकर दी सांत्वना.
BOL PANIPAT , 22 सितंबर। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद मेजर आशीष के टीडीआई स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेजर आशीष ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। प्रत्येक देशवासी को उन पर गर्व है। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। हरियाणा सरकार परिवार की हरसंभव सहायता करेगी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम के साथ जजपा नेता देवेन्द्र कादियान, फूलपति, जयदेव नौल्था आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments