Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह ने सत्र मंडल पानीपत न्यायालय और समालखा कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : माननीय न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह , न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र प्रभाग, पानीपत द्वारा सत्र मंडल पानीपत न्यायालय और समालखा कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया

पानीपत 11 मार्च- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण अमित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को माननीय न्यायमूर्ति राज मोहन, न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और प्रशासनिक न्यायाधीश, पानीपत ने सत्र मंडल पानीपत के न्यायालयों का निरीक्षण किया । मनीषा बत्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की उपस्थिति में जिला बार एसोसिएशन, पानीपत के सदस्यों के साथ बातचीत की।
माननीय न्यायमूर्ति ने बार और पब्लिक के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनकी शिकायतों और सुझावों को सुना।
उन्होंने समालखा कोर्ट परिसर का भी दौरा किया और वहा पर सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट व अन्य जज तथा बार एसोसिएशन, समालखा के सदस्यों के साथ बातचीत की।
माननीय न्यायमूर्ति ने जिला जेल, पानीपत का भी दौरा किया और जेल के कैदियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना।
उन्होंने जेल अधीक्षक को बंदियों की समस्यायों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । जेल परिसर में माननीय न्यायमूर्ति ने रेडियो सेंटर का भी दौरा किया।
इसके उपरांत, माननीय न्यायमूर्ति राज मोहन, न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और सत्र डिवीजन, पानीपत के प्रशासनिक न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन पानीपत व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत द्वारा और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

Comments