राजकीय महाविद्यालय हिसार का नाम गुरू गोरख नाथ किये जाने पर जोगी समाज ने खुश होकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र।
BOL PANIPAT , 1 जुलाई। जिला सचिवालय में उपायुक्त के माध्यम से जोगी समाज के लोगों ने राजकीय महाविद्यायल हिसार का नाम गुरू गोरख नाथ किये जाने को लेकर खुशी जाहिर की व मुख्यमंत्री नायब सिंह के नाम धन्यवाद पत्र देकर आभार प्रकट किया।
प्रशासन की तरफ से एसडीएम मनदीप सिंह ने जोगी समाज के लोगों द्वारा दिए गए धन्यवाद पत्र को स्वीकार किया व इसे मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज जोगी, बृजपाल, प्रदीप, राधे श्याम, विक्रम, गोपाल, प्रदीप, रोहताश, गजे सिंह, संगीत, राजेश, प्रवीन, रामजीला आदि मौजूद रहें।

Comments