आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज के छात्र मंथन ने RupeeQ कंपनी में प्लेसमेंट हासिल की.
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र मंथन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर RupeeQ कंपनी में शानदार प्लेसमेंट हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह अवसर उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने आईसीटी अकादमी (Infosys Foundation द्वारा प्रायोजित) के अंतर्गत इंटर्नशिप पूरी की थी। इस प्रक्रिया में 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 8 विद्यार्थी फाइनल राउंड तक पहुंचे। अंततः मंथन का चयन कंपनी में 3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। इस अवसर पर आई बी एल एजुकेशन सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट परमवीर ढींगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र का उत्साहवर्धन किया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने मंथन को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं और उन्हें अपने करियर के प्रति गंभीर बनाते हैं।
प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर सीखने और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहे और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इंटर्नशिप सेल की समन्वयक माधवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाती है। वहीं, सॉफ्ट स्किल ट्रेनर सुश्री शिखा जुनेजा की भूमिका विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी और व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसके लिए उन्हें भी सराहा गया।कॉलेज परिवार ने मंथन की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Comments