Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में मेगा टेलेंट हंट का शानदार समापन    

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 10, 2026 Tags: , , , ,

अंतिम दिन काव्य पाठ, भाषण, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग में दिखा छात्रों का हुनर

हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा छिपी है, बस उसे मंच देने की जरूरत है: महेंद्र अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी  

BOL PANIPAT : 10 सितंबर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार वार्षिक टैलेंट शो का भव्य आयोजन किया गया जिसके अंतिम दिन काव्य पाठ, भाषण, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कॉलेज के ऑडिटोरियम और अन्य स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बीए, बीकॉम और बीएससी के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अपने हुनर को सबके सामने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमारी, डॉ मोनिका खुराना, डॉ जुगमती, डॉ कविता, प्रो शिवरानी, प्रो मानसी, प्रो सचिन, प्रो तन्नु मेहता, प्रो परमीत कौर तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे । सभी प्रतियोगिताओं के बाद कॉलेज प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ । विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अन्य प्राध्यापकों के साथ मिलकर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा की जिला, राज्य और विश्वविधालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा । 

दिनेश गोयल प्रधान ने कहा कि टैलेंट हंट से कॉलेज का माहौल और सकारात्मक बनता है । छात्रों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना बढ़ती है । नई-नई प्रतिभाओं की खोज होती है जो आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं । 

महेंद्र अग्रवाल जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से भाषा और विचारों में स्पष्टता आती है । काव्य पाठ से हिंदी और साहित्य के प्रति लगाव बढ़ता है । पेंटिंग से कल्पना शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है । इससे शिक्षकों को भी छात्रों की अलग-अलग क्षमताओं का पता चलता है और यह कॉलेज की पहचान और सम्मान को बढाता है ।

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं । हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा छिपी है, बस उसे मंच देने की जरूरत है । टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने का सबसे अच्छा मंच हैं । इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है । छात्र मंच पर बोलना और अपनी बात रखना सीखते हैं । इससे पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास होता है । काव्य पाठ, भाषण, नृत्य गायन, वादन, पेंटिंग आदि जैसी प्रतियोगिताएं रचनात्मकता को बढ़ाती हैं । छात्रों को अपनी रुचि पहचानने का मौका मिलता है । प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है । हार और जीत दोनों को स्वीकार करना छात्र सीखते हैं जो जीवन में बहुत काम आता है । टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं ही वह सीढ़ी हैं जो एक साधारण छात्र को असाधारण बनाती हैं । विजेता विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का जो मंच दिया है उसके लिए वे सभी बहुत आभारी है । वे भविष्य में भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे ।

पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम रिया कादियान बीए-प्रथम

द्वितीय नैंसी    बीकॉम-प्रथम  

तृतीय  पारस    बीए-तृतीय 

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम भूमिका    बीएससी-प्रथम 

द्वितीय मनसा     बीएससी-द्वितीय 

तृतीय  कविता वधवा बीए-प्रथम   

काव्य पाठ प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम दीपांजली    बीए-द्वितीय   

द्वितीय इशिका जैन अंग्रेजी ऑनर्स-चतुर्थ वर्ष  

तृतीय  अनुज और नीलाक्षी एमए और बीबीए एससी 

भाषण प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम तम्मना     बीए-प्रथम 

द्वितीय गोविन्द    बीएससी-द्वितीय 

तृतीय  कोमल और अदिति बीए और अंग्रेजी ऑनर्स   

Comments


Leave a Reply