Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय पानीपत में एन.सी.सी विंग द्वारा राष्ट्रीय आर्मी दिवस मनाया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी) महाविद्यालय, पानीपत में एन.सी.सी विंग द्वारा राष्ट्रीय आर्मी दिवस मनाया गया | महाविद्यालय के एन.सी.सी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष 15 जनवरी को राष्ट्रीय आर्मी दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन पूर्व फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा पहले भारतीय सेना जनरल बने थे | इस अवसर पर एन.सी.सी के कैडेट्स ने परेड की तथा हमारे बहादुर सैनिकों को नमन किया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा एन.सी.सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए तथा पूरे देशवासियों के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इस दिन किसी भारतीय ने सेना का सर्वोच्च स्थान ग्रहण किया था |

प्राचार्य महोदय ने कैडेट्स को भविष्य में सेना में जाने के लिए प्रेरित भी किया | इस अवसर पर 12 एच.आर एन.सी.सी बटालियन सोनीपत से NCO संदीप तथा NCO नीरज उपस्थित थे | महाविद्यालय से उपप्राचार्या  रंजना शर्मा, डॉ. पूनम मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. प्रवीन, डॉ. जोगेश, प्रो. माधवी प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. सुरेन्द्र सिंह तथा एन.सी.सी कैडेट्स मौजूद रहे |

Comments