प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बना पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था: विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा।
-मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनी राजा खेड़ी व कुटानी के ग्रामीणों की समस्या।
-ज्यादातर समस्याएं बुढ़ापा पैंशन, फैमली आईडी, आधारकार्ड, अवैध अतिक्रमण व सौ-सौ गज के प्लाटों के संदर्भ में मिली।
-हर गांव में दो-दो घण्टे लगाकर मंत्री कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान।
BOL PANIPAT , 28 जून। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिले के गांव राजा खेड़ी व कुटानी में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सफल प्रयास से देश पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में देश अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर होगा। राज्य सरकार की यह पहल लोगों में ऊर्जा का संचार कर रही है। यह पहला अवसर है जब प्रशासन लोगों के द्वार पर जाकर न केवल उनकी समस्याओं को पूछता है बल्कि निश्चित समय में उनका समाधान भी करता है। इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने समस्याएं दी है उनका निस्तारण हर हाल में होगा। इसको लेकर वे गंभीर है , उनका चिंतन व मंथन सकारात्मक है। जिसके भविष्य में परिणाम सार्थक होंगे।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिजली पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आमजन की समस्याओं को दूर करने को लेकर वे लगातार गांव -गांव जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना व जरूरतमंद को वह सब कुछ उपलब्ध कराना है जिसको लेकर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें आपार सफलता मिल रही है। समस्याओंं को लेकर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचते है व समाधान होने पर ढेरों आशीर्वाद देकर उनका उत्साह बढ़ाते है। कार्यक्रम में जो समस्याएं मिल रही उनमें ज्यादातर समस्याएं बुढ़ापा पैंशन, फैमली आईडी, आधारकार्ड, अवैध अतिक्रमण व सौ-सौ गज के प्लाटों के संदर्भ में मिल रही है।
विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी व करनी एक समान है। लोगों को इस बात का पूरा भरोसा है कि दरबार में जो समस्याएं वो लेकर पहुंच रहे है उनका समाधान निश्चित रूप से होगा। इसी विश्वास को कायम रखने के लिए वे जनता के बीच में पहुंच रहे है। जनता का भरपूर समर्थन इस बात की मोहर लगाता है कि आमजन का उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम में कैंसर के रोगी कुलदीप और उसकी पत्नी ने मंत्री के समक्ष जैसे ही उन्होंने अपनी व्यथा रखी तो उनकी आंखे भर आई। भरी आंखों से उन्होंने अपनी दास्तान बताई व सहयोग की अपील की कि जीवन उन पर कितना भारी पड़ रहा है। मदद के अभाव में जिन्दगी कब किस दिशा में चली जाए उन्हें इसका पता नहीं है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि अगर वे कैंसर के इलाज के लिए सरकार से कोई मदद दिला सकते है तो उनका जीवन उनका ऋणी होगा।
ग्रामीण हवा सिंह ने मंत्री से अनुरोध किया कि उनके मकान के ऊपर से गुजरने वाली 11हजार वोल्टेज की बिजली की तार से उन्हें खतरा बना रहता है। कब यह उन पर भारी पड़ जाएं इसका डर उन्हें सताता रहता है। मंत्री ने हवा सिंह की बात पर बिजली विभाग को संज्ञान लेने के लिए कहा व एक सप्ताह के अन्दर इसका समाधान करने के निर्देश दिए।
दरबार में मकान की जर्र जर्र हालत को ठीक कराने को लेकर पहुंची व्योवृद्घ ओमपति ने बताया कि मॉनसून के आगमन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उनके मकान की हालत इस कदर जर्र जर्र है कि अगर उसकी मरम्मत समय रहते नहीं कि तो किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है। मंत्री ने व्योवृद्घ को आश्वस्त कर उनके मकान का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में राजेन्द्र सिंह ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पांच वाटर कूलर लगाने का अनुरोध किया। एक अन्य मामले में श्रीदेवी ने मंत्री से मकान की मरम्मत लगाने की गुहार लगायी व अपनी दुर्दशा बख्यान किया। शिकायतकर्ता राजेन्द्र ने गुहार लगाई की उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है अब वे बर्तन बनाने में असमर्थ है। उन्होंने मंत्री से इस अतिक्रमण को दूर करने की गुहार लगाई। इस मौके पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारी नरेन्द्र जागलान, पब्लिक हैल्थ के एसडीओ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहें।

Comments