Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


राजीव कॉलोनी में स्कूली बच्चों के लिए गर्मी से राहत के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगाया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने  फेज 3 लिमिटेड के सहयोग से डीलक्स मॉडल स्कूल,राजीव कॉलोनी में बच्चों के लिए गर्मी से राहत के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगाया। इस अवसर पर पानीपत मेयर अवनीत कौर जी ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल सीमा गुप्ता के द्वारा पता लगा कि स्कूल में वाटर कूलर की जरूरत है तो स्माइल फाउंडेशन की मदद से आज स्कूल में वाटर कूलर लगवाया गया।

फैज़ 3 के मालिक प्रीतम ने कहा कि गर्मी बहुत हो गई है और दिन का ज्यादार समय बच्चों का स्कूल में व्यतीत होता है तो इसी को देखते बच्चों को थोड़ी राहत पहुचाने का सहयोग आज हमने किया है।स्माइल फाउंडेशन की  अध्यक्ष सुनीता सिवाच जी ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है इसके साथ हमे उनकी सुविधाओं का ध्यान भी रखना चाहिए।इस अवसर पर याशिका,गिरीश शर्मा,प्रदीप वर्मा,विपुल धीमान,यश, ज.एस पूनिया,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments