Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


आईबीएम अस्पताल से देंगे सर्वधर्म का संदेश.

By LALIT SHARMA , in Business , at December 22, 2023 Tags: , , ,

हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई करेंगे गीता पाठ

BOL PANIPAT – स्वास्थ्य सरोकार के लिए हमेशा सकारात्मक कदम उठाने वाले पानीपत के आईबीएम अस्पताल में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। खास बात ये है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई धर्म के लोग यहां गीता का पाठ करेंगे। सभी धर्मों के गुरु एक साथ यहां लोगों को धर्म का संदेश देंगे। आईबीएम अस्पताल की निदेशक रीना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 11 बजे सामूहिक रूप से एक मिनट का पाठ होगा। स्‍वामी ज्ञानानंद ने गीता का संदेश पहुंचाने के लिए जो महत्वपूर्ण संकल्प लिया है, उसमें आईबीएम अस्पताल की भी एक आहुति होगी। गीता में सभी समस्याओं का समाधान है। हम सभी को अपने बच्चों को गीता पाठ करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव महज कुछ दिन नहीं, बल्कि रोज मनाया जाए, तभी हम इन दिनों को सार्थक कर सकेंगे।

Comments