Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नशे से दूर रहने बारे दिलाई शपथ: रैड क्रास सचिव गौरव राम करण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 26, 2025 Tags: , , , ,

-दृढ़ सकल्प ले तो नशे से पाई जा सकती मुक्ति: डीटीओ हरमेश चन्द

BOL PANIPAT , 26 दिसंबर। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डा0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा नवनियुक्त महासचिव महेश जोशी के निर्देशानुसार तथा गौरव राम करण की अगुवाई में रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 300 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई। उन्होनें बताया कि कोई भी व्यक्ति आनलाईन पोर्टल आई.आर.सी.एस.एफ.ए.डॉट.ओ.आर.जी पर प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण हेतु अप्लाई कर सकता है।

सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के भवन के प्रागंण में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिुक्षओं को रैडक्रास जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द द्वारा युवाओं प्रेरित करते हुए नशीली वस्तुओं और पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत करवाते हुुए कहा कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियो ंको जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा चाहिये, ताकि वह भी नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन यापन कर सकें।

उन्होनें कहा कि युवाओं को नशे के प्रकार जैसे ध्रुमपान, शराब का सेवन, ड्रग्स व टीके से लिये जाने वाले नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी सांझा की और कहा स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ सकल्प ले तो नशे से पाई जा सकती मुक्ति है। उन्होनें प्रेरित करते हुये कहा कि हमें जरूरमंद बीमार व्यक्तियों की सहायतार्थ रक्तदान हेतु आगे आना चाहिये। एक तंदरूस्त व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और कई लोगों की जान को बचा सकता है। रक्तदान करके हमे किसी जरूरमंद को जीवनदान प्रदान कर सकते है।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को नशा ना करने वा नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोडऩे तथा रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुये अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलवाई। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज, प्रदीप, मनोज, मुकेश इत्यादि अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments