छात्रों ने पद्रंह दिवसीय मांउटेनियरिंग कैम्प में भाग लिया।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत के छात्रों ने उत्तराकाशी नेहरू इंस्टीच्यूट माउंटेनियरिंग में पद्रंह दिवसीय ‘मांउटेनियरिंग कैम्प में भाग लिया।
कैम्प का उद्देश्य बच्चों में साहसिक कार्यों के साथ-साथ शारीरिक , मानसिक, बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक एवं संवेदनात्मक विकास को बढ़ावा देना रहा जो देश के एक सभ्य नागरिक के लिए होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि सभ्य नागरिक ही अपने राष्ट्र का समुचित विकास कर पाता है।
यह कैम्प लड़कियों के लिए 7 जून से 20 जून और लड़कों के लिए 11 जून से 25 जून तक संपन्न हुआ।
इसमें दयाल सिंह स्कूल के स्पोर्टस कैप्टन आर्यन गौतम, आर्यन सहरावत, संभव शर्मा, अनुज शर्मा, कृष पुंज, मानसी रोहिला, मुस्कान, स्वरा और पूर्ति ने साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाया।

कैम्प में बच्चों को पर्वतों की चढ़ाई- उतराई, ऊँची दीवार पर चढ़ना, नदी पार करना, कैम्पिंग, क्राॅस कन्ट्री, लम्बी दौड़, स्वास्थ्य से संबंधित अभ्यास एवं अन्य साहसिक कार्यो के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह का परिचय दिया। प्रतिभागयों को प्रमाण पत्र एवं बैज देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के साहसिक कैम्प ऐसे वातावरण को बढ़ावा देते हैं जो बच्चों में आत्मविश्वास,साहस और मनोबल को बढ़ाने में सहायक होते है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक सतीश शर्मा और सुदेश जागलान का अमूल्य योगदान रहा।

Comments