चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा जेवरात व मोबाइल फोन बरामद
BOL PANIPAT : 16 सितम्बर 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गांव खोजकीपुर कला में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को खोजकीपुर कला बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ शिरडी पुत्र बलवान निवासी खोजकीपुर कला पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी सोनू से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसे नही थे तो उसने 5 सितम्बर की रात गांव निवासी रवि के घर में घूसकर एक मोबाईल फोन व चांदी के जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा सामान अपने घर में छुपाकर रख दिया और बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में था।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाईल फोन व चांदी की दो चैन, दो पाजेब व एक मंगलसूत्र बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव खोजकीपुर कला में अड्डे पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपनी पहचान सोनू उर्फ शिरडी पुत्र बलवान निवासी खोजकीपुर कला के रूप में बताते हुए गत 5 सितम्बर की रात गांव निवासी रवि के घर में घूसकर एक मोबाइल फोन व चांदी के जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
थाना बापौली में रवि निवासी खोजकीपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना बापौली में गांव खोजकीपुर निवासी रवि पुत्र घसीटु राम ने शिकायत देकर बताया था कि 5 सितम्बर की रात वह परिवार सहित खाना खाकर कमरे में सो गया था। सुबह उठे तो पिता ने बताया घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी खुली हुई है, और सारा समान बिखरा पड़ा है। कमरे में जाकर चैक किया तो चांदी की 2 चुटकी, 2 चैन, मंगलसूत्र व 5 हजार रूपए व मोबाइल फोन नही मिला। रवि ने शिकायत में बताया रात के समय अज्ञात चोर घर में घुसकर उक्त जैवरात, नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। रवि की शिकायत पर थाना बापौली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments