Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा में चुलकाना रोड पर गोली चला जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 9, 2022 Tags: , , , , ,

वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद

BOL PANIPAT : 09 नवम्बर 2022, समालखा में चुलकाना रोड पर शिव कॉलोनी निवासी अंकित पर गत वीरवार को गोली चला जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मंगलवार साय समालखा चौकी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समुंद्र उर्फ माती पुत्र कृष्ण निवासी चुलकाना के रूप में हुई।

समालखा चौकी में अंकित पुत्र आजाद सिंह निवासी शिव कॉलोनी समालखा ने शिकायत देकर बताया था वह 2 नवम्बर को अपने साथी रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर चुलकाना रोड पर सामान लेने के लिए जा रहा था। बाइक को रोहित चला रहा था वह पीछे बैठा हुआ था। रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक के साथ उनकी बाइक टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। इसका विरोध किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मजा चखाने की धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से उसके उपर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उसके बाए हाथ में लगी। आरोपी बाइक को वही छोड़कर स्टेशन की तरफ भाग गए। अंकित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर समालखा चौकी पुलिस की टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम विभिन्न पहलूओं पर जांच करते हुए आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। मंगलवार साय टीम को गुप्त सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गांव चुलकाना में अड्डे के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान समुंद्र उर्फ माती पुत्र कृष्ण निवासी चुलकाना के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी समुंद्र ने अपने एक अन्य साथी के मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी समुंद्र से पूछताछ में खुलशा हुआ कि वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रलवे स्टेशन की और से चुलकाना रोड पर जा रहा था। बाइक उसका साथी चला रहा था वह पीछे बैठा था। सामने से आ रही एक बाइक के साथ उनकी बाइक की थोड़ी की टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। युवकों के साथ कहासूनी होने पर साथी आरोपी के कहते ही उसने पिस्तौल से गोली मार दी और दोनों मोके से फरार हो गए थे।

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी समुंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments