भीम गोडा मन्दिर वार्ड नं. 9 में 26 मार्च से 30 मार्च तक रामनवमी का उत्सव मनाया जाएगा.
BOL PANIPAT : (22 मार्च) सनौली रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा भीम गोडा मन्दिर वार्ड नं. 9 में प्रधान जोगिन्द्र कमल जी की अध्यक्षता में एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें रामनवमी के अवसर पर होने वाले महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जोगिन्द्र कमल ने बताया कि 26 मार्च से 30 मार्च तक रामनवमी का उत्सव मंदिर परिसर में मनाया जाएगा जिसमें स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज अपने मुखारविन्द से श्री रामकथा की अमृतवर्षा प्रतिदिन 6.30 से 9.30 करेंगे। कथा सत्संग के दौरान आने वाले भजन गायक 26 मार्च को मुख्य अतिथि जोनी चावला एवं भजन गायक दीपक सांवरिया साहिल सांवरिया होंगे। 27 मार्च को मुख्य अतिथि गजेन्द्र सलूजा जिलाध्यक्ष भाजपा एवं भजन गायक नरेश सहगल होंगे। 28 मार्च को प्रातः रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि अवनीत कौर, रमेश माटा, रमेश रेवड़ी, सी.ए सुरेश नन्दवानी होंगे। शाम के कथा सत्संग में मुख्य अतिथि श्री दरबारी लाल प्रेम कुमार चचरा और भजन गायक भैया रवि आहुजा होंगे। 29 मार्च को मुख्य अतिथि प्रमोद विज, नीरू विज, विजय सहगल, चंचल सहगल होंगे। भजन गायक सागर चुघ एवं रवि आहुजा होंगे। 30 मार्च को मुख्य अतिथि सुरेन्द्र रेवड़ी एवं रोहिता रेवड़ी तथा भजन गायक वेद कमल ब्रज रसिक होंगे। श्री रामचरितमानस का पाठ महिला मण्डली द्वारा किया जाएगा। बैठक में मंत्रीमण्डल का विस्तार किया गया जिसमें सचिव विजय चौधरी एवं बिल्डिंग इंचार्ज, गिरीश जुनेजा, जिम्मी चुघ और मंच संचालक सागर रेवड़ी को बनाया गया। बैठक में चुनी लाल चुघ, चुनी लाल लखीना, वेद बांगा, ओम प्रकाश रेवड़ी, वेद कमल, चिमन सेठी, सोहन रेवड़ी, गुरमीत मक्कड़, अमित रामदेव, सागर रेवड़ी, बल्लू रेवड़ी, जीत जुनेजा, विजय चौधरी, पवन जुनेजा आदि उपस्थित रहे।

Comments