Wednesday, August 12, 2026
Newspaper and Magzine


विशेष प्रार्थना सभा में सावन माह की शिवरात्रि का बताया महत्व

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे। सबसे पहले संगीत अध्यापक रवि के साथ मिलकर सस्वर शिव चालीसा का पाठ किया। उसके पश्चात बच्चों ने शिव की महिमा का गुणगान करते हुए गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। हर हर महादेव के जयकारों से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन शिवरात्रि के दिन शिव की पूजा का विशेष महत्व है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

Comments