Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में पधारे ज्ञानानंद जी महाराज व प्रेम मंदिर से आई कांता बहन जी

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 24, 2024 Tags: , , , ,

– 6 दिनों से चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 25 जनवरी को स्थापित होगी भव्य मूर्तियां

 BOL PANIPAT : सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के छठे दिन स्वामी ज्ञानानंद जी एवं प्रेम मंदिर वाली कांता बहन जी पधारे एवं उन्होंने अपने सत्संग से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधान व पदाधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के विषय में बताया कि जिस  मूर्ति को सही ढंग से धार्मिक अनुष्ठान करके प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस मूर्ति में परमात्मा का वास होता है।  मंदिर में  इस अवसर पर शिव विवाह एवं छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य यजमान नीति सेन भाटिया, नवीन भाटिया, नीरज भाटिया एवं करण भाटिया रहे। आयोजन के  छठे दिन स्थल प्राण प्रतिष्ठा की गई   मॉडल टाउन सनातन धर्म मंदिर पानीपत में पिछले 5 दिनों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है.   जिसमें दैनिक हवन एवं पूजन किया जा रहा है  एवं शाम के समय एक बहुत ही विशाल महाआरती का आयोजन होता है। महा आरती बहुत ही अद्भुत एवं विशाल होती है जिसे देखने पानीपत से एवं पानीपत से बाहर के श्रद्धालु आ रहे हैं । आरती के पश्चात दैनिक अतुल्य भंडारा श्रद्धालुओं के लिए किया जाता है मंदिर के के प्रधान  तरुण गांधी ने आने वाले श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं कहा की 5 दिन से यह कार्यक्रम लगातार व्यवस्थित रूप से चल रहा है मैं मंदिर के सभी सेवादारों का ऋणी हूँ जो इस मंदिर की शोभा बढ़ा रहे हैं एवं दिन रात कार्यों में जुटे हुए हैं।

Comments