Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करी मामले में सप्लायर आरोपी महिला गिरफ्तार. 3 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने 4 किलो गांजा तस्करी मामले में सप्लायर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नीता निवासी इंद्रा कॉलोनी दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी महिला ने गांजा सप्लाइ करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसने गांजा बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से बचे 3 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 7 फरवरी को गोहाना रोड पर महराणा गांव के नजदीक नाला के पास नाकाबंदी कर संदीप निवासी नौल्था को 4 किलो ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा गांव निवासी गुलशन से 48 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने उक्त गांजा दिल्ली इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला सुनीता से 44 हजार रूपये में खरीदकर संदीप को 48 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था।

सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी महिला सुनीता की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments