Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अदियाना मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेश निवासी बड़ा मौहल्ला मतलौडा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मतलौडा में अड्डा के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक अदियाना गांव की और से मतलौडा की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने अदियाना मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात अदियाना की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़ा मौहल्ला मततलौडा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी कई युवकों के साथ रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 2 साल पहले जीन्द सफिदों में एक युवक से 20 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी सुरेश के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सुरेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर असला सप्लायर को पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments