चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
-नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई चोरी की बाइक
BOL PANIPAT : 10 नवम्बर 2024, एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फैज निवासी हाली कॉलोनी बबैल रोड के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की फ्लोरा चौक के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक होंडा ड्रीम बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान फैज पुत्र अनवर निवासी हाली कॉलोनी बबैल रोड के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
गहनता से पूछताछ करने पर उसने उक्त बाइक 9 अक्तूबर को नई सब्जी मंडी में चाऊमीन की रेहड़ी के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में हरिओम पुत्र महिपाल निवासी राज नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई
इंचार्ज एसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बाइक को बेचने के लिए फ्लोरा चौक पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था, पुलिस ने उसे चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments