शातिर बाइक चोर गिरफ्तार.चोरी की एक बाइक व दो एक्टिवा बरामद.
BOL PANIPAT, 20 जून 2023: सीआईए थ्री टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक व दो एक्टिवा बरामद की।सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी डॉन बाइक पर सवार होकर शहर की और से सनौली रोड होते हुए यूपी जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत सनौली रोड बबैल मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर शहर की और से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान खालिद पुत्र राफा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत मार्च महिने में असंध रोड पर एक ढ़ाबे के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में निखिल पुत्र संजय निवासी बचीली सहारनपुर यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक्टिवा चोरी करने की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे एक मुकदमा थाना माडल टाउन व एक मुकदमा थाना शहर में दर्ज है। आरोपी ने चोरीशुदा दोनों एक्टिवा सेक्टर 25 में झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की थी। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा दोनों एक्टिवा बरामद की।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने के आदी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के 2 मुकदमें दर्ज है। उक्त मामलों में आरोपी पानीपत जेल में बंद था जो करीब 6 महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने जेल से बेल पर आने के बाद अपने नशे की पूर्ति के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो गत दिनों बाइक व एक्टिवा चोरी की उक्त तीन वारदातों को अंजाम दिया। सोमवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए यूपी जा रहा था। सनौली रोड बबैल मोड़ पर पुलिस टीम ने उसको चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी खालिद के कब्जे से चोरी की एक बाइक व दो एक्टिवा बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी से बाइक व एक्टिवा चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:
- 22 मार्च को असंध रोड पर गांबा भोजनालय के बाहर से निखिल निवासी बचीली सहारनपुर यूपी की सीडी डॉन बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।
- 10 जून को माडल टाउन में घर के बाहर से हरिश सचदेवा पुत्र शांति स्वरूप की एक्टिवा चोरी की। थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।
- 16 जून को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल के बाहर से सुदेश पत्नी मनोज निवासी महादेव कॉलोनी की एक्टिवा चोरी की। थाना शहर में मुकदमा दर्ज है।

Comments