Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


महऋषि दयानंद के जन्मोत्सव वा ऋषि बोध उत्सव मनाने की तैयारियों को लेकर आर्य केंद्रीय सभा की बैठक सम्पन्न।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 15, 2023 Tags: , , ,

महऋषि दयानंद के द्वि शताब्दी जन्म जयंती वर्ष प्रारंभ होने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यकर्मो को लेकर आर्य केंद्रीय सभा की हुई बैठक

BOL PANIPAT 15 जनवरी, आर्य केन्द्रीय सभा महऋषि दयानंद सरस्वती के जन्मों उत्सव व ऋषि बोध उत्सव पूरे धूम धाम से मनाएगी। महऋषि दयानंद ने विद्या व वेद का डंका पूरे विश्व में बजाय इसलिए उनके जन्म उत्सव को तथा ऋषि बोध उत्सव को पूरे भव्य पूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए । ये शब्द आर्य केन्द्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने आर्य समाज हुड्डा में महऋषि दयानन्द के द्वि शताब्दी जन्म जयंती शाताब्दी वर्ष के प्रारंभ को, महऋषि दयानन्द के जन्म उत्सव को तथा ऋषि बोध उत्सव को भव्यता पूर्ण मनाने को लेकर आर्य समाज हुड्डा में सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। बैठक में सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए उसके बाद निर्णय लिया गया की महऋषि दयानंद सरस्वती द्वि शताब्दी जन्म जयंती वर्ष प्रारंभ, महऋषि दयानंद सरस्वती जन्म जयंती उत्सव व ऋषि बोधो उत्सव पूरे धूम धाम से मनाए जाएंगे।पूरे शहर में भिन्न भिन्न स्थानों से प्रभात फेरियो का आयोजन भी किया जायेगा और आगामी 13 फ़रवरी से 18 फ़रवरी 2023 तक छः दिवसीय कार्यक्रम करने का फ़ैसला लिया गया। सभा प्रधान बेला भाटिया इसके लिए सभासदों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।
रमेश बजाज सुरेश मलिक अजय गर्ग आत्म आर्य आत्म बरेजा छोकर जी नवीन गाबा संजीव माखीजा सुरेश आर्य गुरदेव सुरेश गुगलानी व शारदा शकुन्तला सुमित्रा अहलावत गुलशन नंदा निर्मल वसु कमलेश लीखा बीरमती जी शालिनी सुनीता शिंगला मनीषा कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

Comments