10 गांवों में सांसद कृष्ण लाल पंवार व 10 वार्डों में विधायक भव्य बिश्नोई करेंगे जनसंवाद
-जनसंवाद का उद्देश्य आम व्यक्ति की समस्याओं का मौके पर करना निस्तारण: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 6 नवंबर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश अनुसार जनसंवाद की कड़ी में आगामी 8 व 9 नवंबर को इसराना विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों व पानीपत ग्रामीण विधानसभा व पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों में लगातार 2 दिन जनसंवाद कार्र्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जिले के सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। मौके पर ही जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने देते हुए बताया कि जनसंवाद का उद्देश्य मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करना है।
उपायुक्त ने बताया कि 8 नवंबर को इसराना विधानसभा क्षेत्र(सुरक्षित) मेंं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार 5 गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इनमें रेर कलां, धर्मगढ़, शेरा, भण्डारी, अलुपूर शामिल हैं। इसी दिन जनसंवाद कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में आदमपुर(हिसार) से विधायक भव्य बिश्नोई वार्ड नं0 4, 8, 9, 10 व 15 में जनसंवाद के तहत शहर के नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे व मौके पर ही उनका निदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 9 नवंबर को राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार सुताना, बोहली, भादड़, लोहारी व कालखा में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से रूबरू होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इसी दिन पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आदमपुर(हिसार) से विधायक भव्य बिश्नोई वार्ड नं0 1, 5, 6, 11 व 12 में जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच को लेकर जिले में ये आयोजन पिछले 3 नवंबर से आयोजित किए जा रहे हैं। इन जनसंवाद कार्यक्रमों में जो समस्याएं मिलती हैं उनमें ज्यादातर का मौके पर समाधान किया जाता है और बाकि की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसंवाद कार्यक्रमों में समय पर पहुंचे ताकि कार्यक्रमों में किसी प्रकार का विघन न हो व कार्यक्रम की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।

Comments